बारिश हो या भयंकर गर्मी, 1 किक में स्टार्ट होगी आपकी बाइक! अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स – bike starting problem
बारिश या गर्मी में बाइक स्टार्ट होने में नखरे दिखा रही है? जानें 5 आसान ट्रिक्स जिससे आपकी बाइक 1 किक में तुरंत स्टार्ट हो जाएगी। - bike 1 kick me start kaise kare
Bike starting problem – क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि सुबह-सुबह दफ्तर या किसी जरूरी काम के लिए निकलना हो, और आपकी बाइक स्टार्ट होने में नखरे दिखाने लगे? खासकर बारिश के मौसम में नमी ( Bike Start Problem in Rainy season solutions ) की वजह से या कड़कती धूप (गर्मी) ( bike start problem in winter and summer ) में पेट्रोल वेपर (Gas) बनने के कारण अक्सर बाइक स्टार्ट होने में परेशानी देती है।
बार-बार किक या सेल्फ मारकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आपकी बाइक भी 1 किक में स्टार्ट ( bike 1 kick me start kaise kare ) नहीं हो रही, तो तुरंत ये 5 आसान ट्रिक्स आजमाएं:
Bike starting problem and solutions Tips Hindi
1. चोक (Choke) का सही इस्तेमाल करें
Bike Choke Usage Tips – ठंड या बारिश के मौसम में जब इंजन ठंडा होता है, तो हवा और पेट्रोल का सही मिश्रण नहीं बन पाता। ऐसी स्थिति में बाइक का Choke खींचें और फिर किक मारें। ध्यान रखें कि 1-2 किक में बाइक स्टार्ट होते ही चोक को वापस normal स्थिति में कर दें।
2. स्पार्क प्लग (Spark Plug) चेक और साफ करें
बारिश में पानी जाने से या गर्मी में कार्बन जमने के कारण स्पार्क प्लग में करंट की समस्या आ जाती है।

1 ) प्लग कैप (Plug Cap) निकालें और देखें कि अंदर पानी तो नहीं है।
2 ) bike spark plug cleaning hindi – प्लग को निकालकर किसी सूखे कपड़े या रेगमार्क (Sandpaper) से साफ कर लें।
3. इग्निशन ऑन करके 5-10 सेकंड रुकें (BS6 बाइक्स के लिए)
अगर आपके पास नई BS6 बाइक है जिसमें फ्यूल इंजेक्शन (FI) सिस्टम है, तो चाबी ऑन करते ही तुरंत किक या सेल्फ न मारें। चाबी ऑन करने पर मीटर बोर्ड की लाइट्स और फ्यूल पंप की आवाज बंद होने का इंतजार करें (लगभग 5 सेकंड)। इससे पेट्रोल इंजन तक सही दबाव के साथ पहुंच जाता है।
4. मेन स्टैंड पर बाइक खड़ी करके 2-3 किक मारें (बिना चाबी ऑन किए)
अगर बाइक काफी दिनों से खड़ी है या बारिश में भीग चुकी है:
-
चाबी (Ignition) बंद रखें।
-
बाइक को Main Stand पर लगाएं।
-
क्लच दबाकर 2 से 3 बार किक मारें। इससे इंजन के अंदर रुका हुआ ऑयल और पेट्रोल सर्कुलेट हो जाता है। इसके बाद चाबी ऑन करके किक मारेंगे तो बाइक तुरंत स्टार्ट हो जाएगी।
5. कार्बोरेटर/पेट्रोल नली से पानी निकालें
बारिश के दिनों में अक्सर पेट्रोल टैंक के ढक्कन से थोड़ा-बहुत पानी अंदर चला जाता है, जो कार्बोरेटर में जमा हो जाता है। अगर ऊपर दी गई ट्रिक्स काम न करें, तो कार्बोरेटर के नीचे दिए गए ड्रेन स्क्रू (Drain Screw) को थोड़ा ढीला करके थोड़ा सा पेट्रोल-पानी बाहर निकाल दें।
“ऑनलाइन ऑटो सर्विसेस ( Online Auto Services ) की वर्कशॉप में हर दिन कई ग्राहक यही समस्या लेकर आते हैं। एक मैकेनिक के रूप में अपने अनुभव से, हम ये 5 समाधान दे रहे हैं…” – अनुराग गांगुर्डे
“अगर आपकी बाइक की बैटरी पूरी तरह डिस्चार्ज हो गई है, तो आप हमारी वेबसाइट पर Exide Battery Check कर सकते हैं।”
Bonus Tip : बारिश के मौसम में बाइक को हमेशा कवर करके रखें और बैटरी के टर्मिनल्स पर थोड़ी पेट्रोलियम जेली (Vaseline) लगा दें ताकि जंग (Rusting) न लगे!
क्या आपको भी अपनी बाइक स्टार्ट करने में दिक्कत आती है? कमेंट में अपनी बाइक का नाम जरूर बताएं


